देश भक्ति लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
देश भक्ति लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 3 दिसंबर 2019

देश भक्ति गीत by Neetesh shakya ajanbi


देश भक्ति गीत तर्ज- दिल के अरमां-25

देश के जो वीर वतन पर मर गये।
नाम दुनियां मे अमर वो कर गये।।

जलिया वाले बाग में छाया था इतम (शितम)।
जनरल डॉयर ने ढाया ये शितम्॥
हर शितम वो वीर हसके सह गये ।
नाम दुनियां मे अमर वो कर गये।।

देश मे परतंत्रता का साया था।
कौने-कौने में अंधेरा छाया था॥
दीप बनके उजाला कर गये।
नाम दुनियां मे अमर वो कर गये।।

देश की जनता भूखा से मरती थी।
दाने-दाने को भटकती फिरती थी॥
उन (हम) गरीबों के मसीहा बन गये।
नाम दुनियां मे अमर वो कर गये।।
                 
                (सत्र 2008) एन.एस. अजनबी
Click Here>>>>>

बुधवार, 9 अक्टूबर 2019

desh bhakti geet by neetesh shakya

desh bhakti geet





ऐ मां मेरी यादों को दिल में बसा लेना (देश भक्त गीत) By Neetesh Shakya 


ए मां मेरी यादों को, दिल में बसा लेना|                        
अब जाता है लड़ने को, ये देश भक्त दीवाना|    
 विजय पाकर के ही आए, बस इतनी दुआ देना|            
ऐ मां मेरी यादों को दिल में बसा लेना|
है दिल में मां मेरे, सरहद के बसे छाले|                         
ये जख्म नहीं जननी, दिल में बसने वाले||1||             
जब वहे लहू मेरा, आंसू न बहा देना|                         
ऐ मां मेरी यादों को, दिल में बसा लेना|
आजादी का परवाना, अब जाता है़ जलने को|                  
आगाज यही होगा, कि जाता है लड़ने को||2||           
जाऊं जब जलने को हंस हंस के विदा देना|                
 ऐ मां मेरी यादों को,.....................|
जब याद मेरी आए, भरना न कभी आंहैं|                     
जब हो जन्म मेरा, तेरी कोख से ही आएें||3||              
जो आंसू बहाए जननी, तुम  धीर बंधा देना|                  
ऐ मां मेरी यादों को .................................|
 चल गई कलम मेरी देश भक्त को याद करके|              
 एन.एस. उदास बैठा, आंखों में नीर भर के||4||
  यदि भूल हुई हो मुझसे, मुझे क्षमा कर देना|
  ऐ मां मेरी यादों को दिल में................
                               (Neetesh Shakya) 

Click hare>>>   https://sankisafilmcity.blogspot.com/2019/04/blog-post.html

शनिवार, 5 अक्टूबर 2019

देश भक्ति गीत (एन॰ एस॰ अजनबी)

चड़ छाती पर वीर दुश्मन को  मिटाते हैं |
इन वीरों की -ओ..ओ..-2 शौर्य गाथा हम सुनाते हैं |

गोलियां ये झेलते, देश को बचाते हैं |
चड़ छाती...........................................

शरहद पर जब गोली बाजे, डाल हथियार तब दुश्मन भागे |
बढ़ते कदम-2 कभी रुक ना पाते हैं |
चड़ छाती.....................................

अपने वतन मे गद्दार बैठा है, जिसने अपने वतन को ही बेचा है |
इन गद्दारों को -2 फाँसी तक पहुंचाते है|
चड़ छाती..........................................

होली दिवाली जब त्यौहार आवे, तब-तब वीरों खून (बहावे) बहाये |
बहते लहू -2 से होली मानते हैं|
चड़ छाती..........................................
इन वीरों की -2 शौर्य गाथा हम सुनाते हैं |

Click Here
Other link:- https://sankisafilmcity.blogspot.com/2019/03/by-neetesh-shakay.html

Link 2:- https://shabd.in/post/111141/nitesh-shakya-ajnabi


By- Neetesh Shakya (04/09/2019)