Tuesday, December 3, 2019

देश भक्ति गीत by Neetesh shakya ajanbi


देश भक्ति गीत तर्ज- दिल के अरमां-25

देश के जो वीर वतन पर मर गये
नाम दुनियां मे अमर वो कर गये।।

जलिया वाले बाग में छाया था इतम (शितम)।
जनरल डॉयर ने ढाया ये शितम्॥
हर शितम वो वीर हसके सह गये ।
नाम दुनियां मे अमर वो कर गये।।

देश मे परतंत्रता का साया था।
कौने-कौने में अंधेरा छाया था॥
दीप बनके उजाला कर गये।
नाम दुनियां मे अमर वो कर गये।।

देश की जनता भूखा से मरती थी।
दाने-दाने को भटकती फिरती थी॥
उन (हम) गरीबों के मसीहा बन गये।
नाम दुनियां मे अमर वो कर गये।।
                 
                (सत्र 2008) एन.एस. अजनबी
Click Here>>>>>

No comments:

Post a Comment